रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के लिए चंडीगढ़ और रानी कमलापति से स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा सुगम होगी।

NOI  संवाददाता, लखनऊ। रेलवे दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए चंडीगढ़ और रानी कमलापति के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी।

ट्रेन 04510 चंडीगढ़–पटना स्पेशल छह नवंबर को चंडीगढ़ से रात 10 :00 बजे चलकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर एवं हरदोई होते हुए आलमनगर स्टेशन से अगले दिन सुबह 10:40 बजे और उतरेटिया से 11:10 बजे होते हुए सुलतानपुर के रास्ते रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 04509 स्पेशल पटना से सात नवंबर को रात 11:15 बजे चलकर उतरेटिया से अगले दिन सुबह 8:58 बजे, आलमनगर से 9:30 बजे होते हुए चंडीगढ़ रात 9:40 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 01663 स्पेशल रानी कमलापति से सात नवंबर को शाम 6:45 बजे चलकर विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर होते हुए लखनऊ अगले दिन सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी।

यहां से रवाना होकर ट्रेन बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती होते हुए दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01664 स्पेशल गोरखपुर से नौ नवंबर को सुबह 07:50 बजे चलकर लखनऊ से दोपहर 1:05 बजे होते हुए 1:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement