लखनऊ में लोक आस्था का महापर्व: नहाय-खाय से गूंजेंगे छठ के गीत, सीएम योगी और मालिनी अवस्थी करेंगे शिरकत
लखनऊ में चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से होगी, जिसका मुख्य आयोजन 15 और 16 नवंबर को लक्ष्मण मेला स्थल पर होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे और लोक गायिका मालिनी अवस्थी समेत 100 से अधिक कलाकार छठ मैया का गुणगान करेंगे।
NOI संवाददाता, लखनऊ। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है चार दिवसी इस महापर्व की शुरुआत नहाए खाए से होगी 13 नवंबर से नहाय खाय से होने वाले अनुष्ठान का मुख्य आयोजन 15 और 16 नवंबर को लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर होगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से होने वाले इस मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इस दौरान व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी।आयोजन में लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी समेत 100 से अधिक लोक कलाकार छठ मैया का गुणगान करेंगे।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि लक्ष्मण मेला घाट की साफ-सफाईऔर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। 14 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 15 नवंबर को शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह,महापौर सुषमा खर्कवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी शामिल होंगे।
झूलेलाल घाट समेत कई स्थानों पर होगा आयोजन
छठ महापर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। झूलेलाल वाटिका घाट, मनकामेश्वर उपवन घाट, कुड़ियाघाट, पक्का पुल, शिव मंदिर घाट समेत गोमती के अन्य घाटों पर भी व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगी।
महानगर स्थित पीएसी की 35वीं वाहिनी परिसर में बने तालाब पर भी छठ पूजन होगा। शिव मंदिर घाट पर होने वाली पूजा के संयोजक धनंजय द्विवेदी ने बताया आयोजन में महिलाओं को कोई सुविधा न हो उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
छठ घाट पर पौधारोपण
छठ महापर्व के आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण और अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से लक्ष्मण मेला छठ घाट पर पौधारोपण किया गया । इसके माध्यम से घाट परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!