उत्तर प्रदेश में कम होगा महिला-पुरुष मतदाता अनुपात का अंतर, चलाया जाएगा विशेष अभियान
Special SIR in UP: 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग की अनुमानित आबादी 84.47 लाख है, जबकि वर्तमान में अब तक केवल 19.62 लाख युवा ही मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।
NOI ब्यूरो, लखनऊ । उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच का अंतर पाटने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में हर 1,000 पुरुष मतदाताओं पर केवल 834 महिलाएं दर्ज हैं, जबकि 2025 की मतदाता सूची में यह अनुपात 877 था।
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक प्रत्येक 1000 पुरुषों के मुकाबले 912 महिलाएं हैं। पुरुषों की तुलना में 1.21 करोड़ कम महिला मतदाताओं के पंजीकरण को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग 12 से शुरू हो रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में इस पर विशेष फोकस करेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इसे लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत घर-घर पात्र महिलाओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाएंगे। वर्तमान में कुल 13.47 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 7.34 करोड़ पुरुष, 6.13 करोड़ महिलाएं और 4,082 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
इस तरह पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से करीब 1.21 करोड़ से अधिक है। वहीं, प्रदेश की अनुमानित वयस्क महिला आबादी 7.84 करोड़ का अनुमान है। इसके मुकाबले केवल 6.13 करोड़ महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। इस आधार पर करीब 1.71 करोड़ का अंतर सामने आता है। हालांकि, इसमें सभी महिलाएं पात्र मतदाता नहीं हैं।
महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की मदद ली जाएगी। ये अपने क्षेत्रों में पात्र महिलाओं की पहचान कर उनका फार्म-6 भरवाने में सहयोग करेंगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के दौरान एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर भी विशेष जोर रहेगा। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग की अनुमानित आबादी 84.47 लाख है, जबकि वर्तमान में अब तक केवल 19.62 लाख युवा ही मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इस अंतर को कम करने के लिए शिक्षण संस्थानों में चुनावी साक्षरता क्लब सक्रिय करे जाएंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी क्लब के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएंगे।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!