.योगी सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी, आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मिल रहा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करा रही है। इस योजना के तहत 157 केंद्रों पर 138 विद्यार्थियों ने विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्थिक अभाव प्रतिभाओं की राह नहीं रोक रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है। समाज कल्याण विभाग की इस पहल के माध्यम से प्रदेश के 157 केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। योजना का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। वर्ष 2024 से 2026 के बीच शीर्ष 10 अभ्युदय कोचिंग केंद्रों के 138 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
लखनऊ बना सफलता का प्रमुख केंद्र
सफलता के मामले में लखनऊ अभ्युदय केंद्र प्रदेश में शीर्ष पर रहा, जहां से 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ। महोबा के 20, मीरजापुर के 17, मऊ, उन्नाव और कन्नौज के 14-14, वाराणसी के 13 और बाराबंकी के 11 विद्यार्थियों ने कामयाबी हासिल की। वहीं, आजमगढ़ और गोरखपुर के चार-चार विद्यार्थी भी सफल रहे। चयनित विद्यार्थियों में 47 ने नीट, 27 ने जेईई और 59 ने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा सिविल सेवा श्रेणी में भी पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
निशुल्क कोचिंग से कम हो रहीं आर्थिक बाधाएं
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, नियमित कक्षाएं, अध्ययन सामग्री और अभ्यास परीक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे महंगी निजी कोचिंग पर निर्भरता कम हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली युवाओं को भी डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनने के सपनों को साकार करने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के सभी 157 केंद्रों के माध्यम से इस व्यवस्था को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का जोर
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों को रुकने नहीं देना है। सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध करा रही है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकें।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!