देवउठनी एकादशी 2026 : अभिजित मुहूर्त शुक्रवार को सुबह 11:45 से 43 मिनट तक, 21 को होगा व्रत का पारण
Devuthani Ekadashi 2026 Kab Hai: देवउठनी एकादशी का व्रत कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि को रखा जाता है। देवउठनी एकादशी पर भद्रा और अग्नि पंचक भी रहेगा।
NOI डेस्क, लखनऊ। Devuthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं और चातुर्मास खत्म होता है। इस दिन से सभी देव जागृत अवस्था में आ जाते हैं, मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त प्राप्त होने लगते हैं। इस वजह से देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस बार देवउठनी एकादशी की तिथि दोनों दिन 21 और 22 नवंबर को है.
पंचांग से देखा जाए तो इस बार 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे से कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ होगा और 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समापन होगा। एकादशी व्रत के लिए उदयातिथि की मान्यता है, लेकिन दोनों ही दिन उदयातिथि नहीं मिल रही है।
हरि वासर 21 नवंबर को दोपहर 12:07 पर खत्म होगा। इस आधार पर देखा जाए तो देवउठनी एकादशी व्रत 20 नवंबर और 21 नवंबर दो दिन है। इसमे 20 नवंबर को गृहस्थ लोग व्रत रखेंगे और 21 नवंबर को वैष्णव लोग व्रत रखेंगे। 21 नवंबर को तुलसी विवाह भी है।
देवउठनी एकादशी की पूजा का मुहूर्त 20 नवंबर को सुबह 06:48 से लेकर 10:47 बजे तक है। 21 नवंबर को पूजा सुबह 08:08 से 09:28 बजे के बीच कर सकते हैं, उस समय शुभ-उत्तम मुहूर्त है। 20 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त 05:01 से 05:54 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 से दोपहर 12:28 बजे तक है। 21 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:01 से 05:55 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा।
दो शुभ योग में देवउठनी एकादशी
20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन रवि योग बना हुआ है, जो पूरे दिन रहेगा। गृहस्थ लोग रवि योग देवउठनी एकादशी व्रत और पूजा करेंगे, वहीं 21 नवंबर को सिद्धि योग में देवउठनी एकादशी की पूजा और उपवास है। 21 नवंबर को भी रवि योग होगा, लेकिन केवल 3 मिनट के लिए ही रहेगा। रवि योग सुबह 06:48 बजे से 06:50 बजे तक ही रहेगा।
देवउठनी एकादशी पर अग्नि पंचक और भद्रा भी
देवउठनी एकादशी के दिन अग्नि पंचक रहेगा। पहले दिन 20 नवंबर को अग्नि पंचक पूरे ही दिन है, जबकि दूसरे दिन 21 नवंबर को अग्नि पंचक सुबह 06:48 से लेकर 22 नवंबर को सुबह 05:54 तक रहेगा। भद्रा 20 नवंबर को शाम में लगेगी, जो शाम 07:00 से शुरू होकर अगले दिन 21 नवंबर को सुबह 06:31 बजे तक है। इस भद्रा का वास मृत्यु लोक यानि धरती पर ही है। इस समय में आप कोई शुभ या नया काम न करें, वरना उसमें व्यवधान आ सकता है।
शुभ मुहुर्त और समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:01 से 05:54 बजे तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:45 से दोपहर 12:28 बजे तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:53 से 02:35 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:26 से 05:52 बजे तक
अमृत काल- रात 02:03 से 03:39 बजे तक (21 नवंबर)
निशिता मुहूर्त- रात 11:40 से 12:34 बजे तक (21 नवंबर)
रवि योग- पूरे दिन
देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय
21 नवंबर को व्रत का पारण का समय दोपहर में एक बजकर 11 मिनट से दोपहर 03:18 बजे के बीच है। 22 नवंबर को व्रत का पारण सुबह 06:49 बजे से 08:56 बजे के बीच है।
देवउठनी एकादशी का महत्व
देवउठनी एकादशी के दिन से चातुर्मास का समापन हो जाता है। चातुर्मास में मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है, जो देवउठनी एकादशी से खत्म हो जाती है। देवउठनी एकादशी या उसके अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन होता है, जिसमें भगवान शालिग्राम से तुलसी का विवाह कराया जाता है। देवउठनी एकादशी को व्रत और विष्णु पूजा करने से मोक्ष और पुण्य की प्राप्ति होती है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!