PM Narendra Modi in Lucknow: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को आयोजित होने वाले कौशल दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीनों मेधावियों को सम्मानित करेंगे।

NOI  संवाददाता, लखनऊ। सपनों को पंख देने के लिए बड़े संसाधनों से ज्यादा जरूरी है दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और मेहनत। राजधानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज के तीन प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से इसे साबित कर दिखाया है।

तकनीकी कौशल की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शानदार अंक हासिल कर तीनों ने देशभर में अपनी पहचान बनाई है। अब उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सम्मान की मुहर लगेगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को आयोजित होने वाले कौशल दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीनों मेधावियों को सम्मानित करेंगे। खास बात यह है कि तीनों प्रशिक्षु सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं।

इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक ट्रेड में देश में अव्वल

लखनऊ में सीतापुर रोड के श्रीनगर मोहल्ले का रहने वाले शाहबाज खान ने क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (सीआईटीएस) के इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक ट्रेड की एक वर्षीय परीक्षा में 750 में से 745 अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। पिता मोबिन खान ट्रांसपोर्टर और मां शबा खान गृहिणी हैं। प्रशिक्षण के प्रत्येक पहलू को बारीकी से समझने और नियमित अध्ययन से यह सफलता मिली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गौरव का क्षण होगा। मेरा लक्ष्य आईटीआई में अनुदेशक बनकर युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है।

सम्मान मंजिल नहीं, नई उपलब्धियों की शुरुआत

मूल रूप से गोरखपुर की निवासी प्रतिभा ने सीआईटीएस के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की परीक्षा में 750 में से 745 अंक प्राप्त किया है। पिता अशोक कुमार सेवानिवृत्त शिक्षक और मां प्रेमलता गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास, एकाग्रता और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने सफलता की राह आसान की। प्रधानमंत्री से सम्मान प्राप्त करना उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव होगा। सम्मान मंजिल नहीं, बल्कि नई उपलब्धियों की शुरुआत है।

100 प्रतिशत अंक पाने में एक नंबर की कमी

फैजुल्लागंज के अब्दुल मोबिन ने मैकेनिक डीजल ट्रेड की परीक्षा में 600 में से 599 अंक हासिल कर सेंट्रल जोन से अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। एक अंक कम नहीं तो 100 प्रतिशत अंक प्राप्तकर लेता। पिता मोइनुद्दीन सिलाई का काम करते हैं और मां नरगिस गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सैद्धांतिक पढ़ाई के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होने की खबर किसी सपने के सच होने जैसी है। भारतीय रेलवे में नौकरी हासिल कर अपनी तकनीकी दक्षता से देश के विकास में योगदान करना चाहता हूं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement