उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस परिवार के बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष प्रशिक्षण और कोचिंग की व्यवस्था करेगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने वामा सारथी खेलोत्सव के समापन पर बच्चों को अनुशासन व परिश्रम से बड़े सपने पूरे करने को प्रेरित किया।

NOI  ब्यूरो,  लखनऊ। पुलिस परिवार के बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस विशेष प्रशिक्षण व कोचिंग की व्यवस्था करेगी। इसके लिए जल्द योजना तैयार की जाएगी। पुलिस परिवार के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और अनुभवी प्रशिक्षकों की मदद से बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाया जाएगा।

35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रविवार को वामा सारथी खेलोत्सव-2026 के समापन पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि बच्चों को बड़े सपने देखने चाहिए और अनुशासन व निरंतर परिश्रम से उन्हें पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। खेलों में हार से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना जरूरी है।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 433 बच्चों ने प्रतिभाग किया। वामा सारथी की यह पहल पुलिस परिवार के बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने के साथ खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement