दिल्ली में प्रमोद तिवारी के आवास पर सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर बैठक, सपा के चार और कांग्रेस के पांच नेता मौजद
Congress-SP Seat Sharing Meeting: दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पहले चरण की बातचीत में 181 सीटों की सूची में से 60 सीटों पर ही चर्चा होगी।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के साथ मैदान में उतरेंगे। गठबंधन फाइनल होने के बाद दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पहले चरण की बातचीत सोमवार को दिल्ली में हो रही है। पहले दिन 181 सीटों की सूची में से 60 सीटों पर ही चर्चा होगी।
सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस व सपा की पहली बैठक सोमवार को हो रही है। यह बैठक समाजवादी के समर्थन के कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के आवास पर हो रही है। समाजवादी पार्टी के चार नेता राम गोपाल यादव, इकरा चौधरी, राजीव राय और श्याम लाल पाल आज कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत के लिए एक बैठक में शामिल हुए हैं।
यह बैठक कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हो रही है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत के सिलसिले में, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर पहुंचे।
दोनों दलों ने सीटों के बंटवारे पर विचार-विमर्श करने के लिए समितियों का गठन किया है। कांग्रेस की समिति में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका वाड्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के साथ उत्तर प्रदेश विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी को शामिल किया गया है।
समाजवादी पार्टी ने बैठक के लिए रविवार को चार सदस्यीय समिति गठित की है। इसके मुखिया समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव हैं। इस समिति के सदस्य सपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा हसन को रखा है।
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के निवास पर बैठक में फिलहाल जीतने वाली सीटों पर चर्चा की जाएगी। दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने समिति को जीतने वाली और जातीय समीकरणों के हिसाब से सीटों पर विचार-विमर्श करने को कहा है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!