लखनऊ की बेकिंग कलाकार अपराजिता हांडा का अनोखा हुनर, राजनाथ सिंक को भेंट किया केक से बना पोर्ट्रेट
बेकिंग कलाकार अपराजिता हांडा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को केक से बना उनका पोर्ट्रेट भेंट किया।
NOI संवाददाता, लखनऊ। बेकिंग कलाकार अपराजिता हांडा ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को केक से तैयार उनका पोर्ट्रेट भेंट किया।
केक पर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने वाली अपराजिता ने बताया कि उन्हें 16 नवंबर को पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था।
प्रदर्शनी में उन्होंने ''शान-ए-अवध'' थीम के तहत केक और कुकीज पर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत उकेरी थी। इसमें ताजमहल, बनारस के घाट, कथक, कन्नौज का इत्र, मलिहाबाद का दशहरी आम और लखनऊ की तहजीब समेत 10 प्रमुख सांस्कृतिक प्रतीकों को दर्शाया था। उनके साथ देशभर के 36 अन्य प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया था।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!