मतदान से पहले शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य, 90 फीसदी लोगों को लग गई पहली डोज | न्यूज़ आउटलुक
Lucknow, NOI : प्रदेश में मतदान से 10 दिन पहले शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नई रणनीति बनाई गई है। अब तक करीब 90 फीसदी लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह 24 लाख से अधिक किशोरों को पहला टीका दिया जा चुका है।
प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान तिथि के 10 दिन पहले तक संबंधित जनपद में सभी का टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिस जिले में पहले मतदान होना है, वहां अतिरिक्त वैक्सीनेशन सेंटर और वैक्सीनेटर लगाए जाएंगे। सोमवार को टीम 9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत टीकाकरण कार्य को तेज करने की जरूरत है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध रूप से जिलों को चिन्हित करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया जाए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments