कानपुर विकास प्राधिकरण ने भी बढ़ाया जेब पर बोझ, अब नक्शा पास करना हुआ महंगा | न्यूज़ आउटलुक
विकास शुल्क में 110 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बढ़ोत्तरी
केडीए ने विकास शुल्क में 110 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से शुल्क में बढ़ोत्तरी की है। कोरोना संकट को देखते हुए वर्ष 19-20 और 20-21 में विकास शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई थीं। पहले यह शुक्ल 2040 रुपये प्रति वर्ग मीटर था। इस चालू वित्तीय वर्ष में विकास शुल्क 2150 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। इस हिसाब से इसमें 110 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बढ़ोत्तरी की गई है।
-वित्तीय वर्ष 2021-22 में यह दरें लागू कर दी गई हैं। जिन नक्शों में धनराशि निर्धारित समय में जमा नहीं की गई है, उनमें भी वर्तमान दरें लागू होंगी। -शत्रोहन वैश्य, सचिव केडीए
इस तरह बढ़े शुल्क
मद -पिछले वित्तीय वर्ष -वर्तमान दरें
आवासीय कवर्ड एरिया- 5.40 रुपये -5.70 रुपये
मानचित्र शुल्क (ग्रुप हाउसिंग)- 16.15 रुपये -17 रुपये
मानचित्र शुल्क (व्यावसायिक)- 32.25 रुपये -34 रुपये
मानचित्र शुल्क (औद्योगिक)- 20,408 -19,377
निरीक्षण शुल्क- 21.50 रुपये -22.85 रुपये
मलबा शुल्क- 43 रुपये -45.30 रुपये
नोट - शुल्क रुपये प्रति वर्ग मीटर में है
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments