लखनऊ, NOI : प्रदेश में आइएएस और आइपीएस के तबादले थम नहीं रहे हैं। योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर और कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना को हटा दिया है। दोनों वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। एसबी शिरोडकर को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि बीपी जोगदंड को कानपुर के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों की मानें तो लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को ट्रैफिक मैनेजमेंट और कानून व्यवस्था में लापरवाही की सजा मिली है। वहीं, कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को पिछले माह तीन जून को नई सड़क पर भड़की हिंसा और पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के बाद हटाने की बात कही जा रही है। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement