कानपुर, NOI : कानपुर में कैंट से एक दस साल के बच्चे को अगवा कर अपहर्ताओं ने गंगा में डुबोकर मार दिया। हत्या करने के बाद उसके पिता से छह लाख की फिरौती मांगी। तब पुलिस के पास सूचना पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और महज आठ घंटे के भीतर चारों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पांच-छह घंटे तक शव की तलाश में पुलिस जुटी रही लेकिन बरामद नहीं कर सकी। आरोपियों ने पूछताछ में पूरी वारदात कबूली है।


कैंट निवासी दस वर्षीय बच्चे के पिता पल्लेदार हैं। सोमवार शाम बच्चा लापता हो गया था। परिजनों ने काफी देर तक तलाशा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसके पिता को छह लाख रुपये की फिरौती की कॉल गई। वह सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और सर्विलांस की मदद से नंबर की डिटेल निकाली।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement