Suicidal Challan : 22 हजार के चालान पर सदमे में आया ऑटो चालक, कर ली आत्महत्या | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर, NOI: कानपुर के सरसौल में ऑटो के हुए ऑनलाइन चालान से तनाव में आए चालक सुनील गुप्ता (32) ने शनिवार रात नर्वल स्थित घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। तड़के उसकी पत्नी ने फंदे पर शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों का दावा है कि ढाई महीने के भीतर ऑटो के 22 हजार 500 रुपये के चालान हो गए। इससे सुनील मानसिक तनाव में था। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। नर्वल कस्बा निवासी सुनील गुप्ता ने कुछ समय पहले एक सेकेंड हैंड ऑटो खरीदा था। इससे अपना परिवार चला रहे थे।Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments