कानपुर में गुजैनी के अंबेडकरनगर में बुधवार सुबह प्रतियोगी छात्र अजीत यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जब छानबीन की तो कई तथ्य चौंकाने वाले मिले।  उसने बुधवार सुबह 9:14 बजे व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा...अलविदा..बाय-बाय..। फिर उसने अपने पिता शिव प्रताप यादव को फोन किया।

पिता से बोला कि वह खुद को गोली मारने जा रहा है। पिता कुछ समझ पाते तब तक अजीत ने कॉल कट कर दी। चंद सेकेंड में उसने खुद की कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज से जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो देखा कि अजीत खून से लथपथ पड़ा है। एक हाथ में पिस्टल है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement