नई दिल्ली, NOI: इस समय अफगानिस्तान की हालत किसी से छुपी हुई नहीं है। तालीबान ने अफगानिस्तान को कब्जे में लिया है। जिसके बाद तालिबानियों की इस हरकत की कड़ी निंदा की जा रही है। कई सेलेब्स भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म निर्माता- निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रामगोपाल वर्मा ने तालिबानियों का वीडियो शेयर कर उन्हें जानवर बताया है।

दरअसल आफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबानियों के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। किसी में तालिबानी अफगानिस्तानी राष्ट्रपति भवन में खाना खा रहे हैं। तो किसी में जिम में हैं और किसी में टॉय कार पर बैठे नजर आरहे हैं। फिल्म निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी हाल ही में कुछ वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें तालिबानी ये सबकुछ करते हुए नजर आ रहे हैं।

राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तालिबानी, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन में बैठे हैं और नाश्ता करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'आप देख सकते हैं ये ताल‍िबानी किस तरह के जानवर हैं, वे जिस तरह से राष्ट्रपति भवन में खाना खा रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो और शेयर किया है। जिसमें तालिबानी टॉय कार में बैठकर उसे चला रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'आखिरकार सच है... तालिबानी सिर्फ बच्चे हैं।' राम गोपाल वर्मा के इन वीडियो पर कई लोग तालिबानियों की निंदा कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग कह रहे हैं कि आप ये कैसे कंफर्म कर सकते हैं कि ये तालिबानी ही हैं।




बता दें कि इन दिनों भारत का सबसे करीबी देश अफगानिस्तान मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पूरे देश को तालिबान ने अपने कब्जा में कर लिया है। आलम यह है कि वहां की आम जनता देश छोड़-छोड़कर भाग रही है। अफगानिस्तान से हर रोज दिल देहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। देश की कई बड़ी हस्तियां इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement