Ambedkar University Admission 2021:डॉ.बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली (Dr. BR Ambedkar University Delhi,AUD) ने शैक्षणिक 2021-22 सत्र के लिए यूजी प्रोगाम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार अंडरग्रेजुएशन के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू हो जाएगा। वहीं पीजी कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। ऐसे में वे छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले की राह देख रहे हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल https://aud.ac.in/ पर जाकर संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी कर सकते हैं।

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीते दिन यानी कि सोमवार को छह नए प्रोगाम लॉन्च किए हैं। इसके अनुसार बीए हिंदी, मास्टर्स ऑफ पब्लिक हेल्थ, एम वोक टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, एमए इन आर्कियोलॉजी एंड हेरिटेज मैनेजमेंट (एमएएचएम), एमए इन कंजर्वेशन, प्रिजर्वेशन एंड हेरिटेज एंड मैनेजमेंट (MCPHM),, मानव पारिस्थितिकी में इंटीग्रेटेड एमए-पीएचडी (ntegrated MA-PhD (IPHD) in Human Ecology) जैसे कोर्स शामिल हैं। वहीं इन कोर्सेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

वहीं इस संबंध में AU के कुलपति प्रोफेसर अनु सिंह लाठेर ने कहा कि एक नया कार्यक्रम -मास्टर इन पब्लिक हेल्थ कोविड महामारी पर जनता काआक्रोश शुरू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में प्रो. लाठेर ने आगे यह भी बताया कि बीए, एमए, पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 64 विदेशी छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सार्क देशों और अफ्रीकी देशों के छात्रों (तंजानिया,घाना, मलावी, दक्षिण सूडान, बोत्सवाना, सोमालिया, इथियोपिया, जिम्बाब्वे और जाम्बिया) को विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

वहीं इस संबंध में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ नितिन मलिक ने कहा कि दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज एंड मैनेजमेंट को विश्वविद्यालय का स्कूल घोषित किया गया है। इसके तहत स्कूल द्वारा पेश किए गए दो प्रोगाम- आर्कियोलॉजी एंड हेरिटेड मैनेजमेंट में एमए, ) एमएएचएम (MA in Archaeology and Heritage Management MAHM) और कंर्जवेशन, प्रिर्जवेशन एंड हेरिटेज मैनेजमेंट में एमए, एमसीपीएचएम ( Conservation, Preservation and Heritage Management, MCPHM)अब एयूडी द्वारा पेश किए जाएंगे।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement