कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर सपा शासनकाल में गुंडई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश की कसम पर जनता भरोसा नहीं करेगी, क्योंकि अपराध रोकने के लिए साफ नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए।

NOI  डेस्‍क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडों ने जमकर तांडव किया था। अब खुद अखिलेश यादव कसम खा रहे हैं कि उनके शासन में गुंडई नहीं होगी। राजभर ने सवाल उठाया कि होटल के हॉल में खाई गई इस कसम पर जनता कैसे भरोसा करेगी? उन्होंने कहा कि अखिलेश गंगा में खड़े होकर भी कसम खाएं कि सपा राज में अपराध नहीं होगा, तब भी लोग विश्वास नहीं करेंगे।

'नारा देने से अपराध कम नहीं होते, साफ नीयत होनी चाहिए'

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल नारा देने या वादा करने से अपराध कम नहीं होते। इसके लिए साफ नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए, जो अखिलेश यादव में नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को अखिलेश यादव का पुराना शासनकाल याद है, इसलिए केवल कसम खाने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement