अखिलेश सरकार में केवल सैफई का विकास हुआ था, 27 में सपा वहीं सिमट कर रह जाएगी: राजभर
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और सपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा शासनकाल में अपराध, दंगे और केवल सैफई के विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि सपा सरकार में अपराधी सड़कों पर असलहे लहराते हुए छुट्टा सांड की तरह घूमते थे। सपा सरकार में दंगे और कर्फ्यू आम बात थी। पूरा प्रदेश गुंडाराज के नाम से जाना जाता था। सरकार को माफिया चलाते थे। उस समय उत्तर प्रदेश की पहचान 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' से होती थी। नौकरी के नाम पर सपा के लोग अपनी तिजोरी भरने का काम करते थे। अयोग्य लोगों को नौकरी मिलती थी और योग्य अभ्यर्थी घर बैठे रह जाते थे।
अखिलेश को सैफई से आगे कुछ नहीं दिखता
नोएडा के विकास और वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के अखिलेश यादव के वादों पर राजभर ने कहा कि अखिलेश को गाजीपुर, बनारस और गोरखपुर समेत पूर्वांचल के जिलों को छोड़कर सिर्फ नोएडा का विकास क्यों दिखाई देता है? नोएडा पहले से ही विकसित है। हकीकत यह है कि अखिलेश को सैफई से आगे कुछ नहीं दिखता। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सिर्फ सैफई का ही विकास किया। राज्य के अन्य सभी क्षेत्रों को अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने उपेक्षित रखा। 2027 में सपा सैफई तक ही सिमट जाएगी।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!