सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा परिसीमन
Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 403 सीट पर जीत का खाका सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिसीमन तो भाजपा की सबसे बड़ी भूल होगी।
NOI डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 को लेकर अपनी तैयारी को गति दे दी है। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि ‘परिसीमन’ भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।
संविधान दिवस पर गुरुवार को अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 403 सीट पर जीत का खाका सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिसीमन तो भाजपा की सबसे बड़ी भूल होगी।
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मीडिया के सामने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए 403 सीटों पर 806 जीतने वाले प्रभारियों को तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी के चलते अपने लोगों को टिकट देना मजबूरी है।
अखिलेश यादव के 806 वाले फॉर्मूले का मतलब 403 विधानसभा सीटों पर सपा और कांग्रेस की अलग-अलग तैयारी से है। उनका तर्क है कि दोनों दल हर सीट पर अपनी ओर से मजबूत और जीतने योग्य उम्मीदवार तैयार रखें। इसके बाद गठबंधन में आपसी सहमति से प्रत्याशी तय करे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और चुनाव आयोग में सच कौन बोल रहा है। सीएम ने कहा कि 1.27 करोड़ वोट कम हुए तो चुनाव आयोग कह रहा है कि 2.5 करोड़ वोट कम हुए। फॉर्म 6 तो 22 गुना तक अधिक भरे गए हैं।
सपा प्रमुख ने कहा कि 17 नवंबर तक भाजपा ने 2.22 लाख वोट बढ़ाए हैं, अब हम चुनाव आयोग से मिलेंगे वरना आंदोलन करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तो पीडीए के आंदोलन से घबरा गई है। गोरखपुर में सपा नेताओं पर केस हुआ है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!