NOI : बिहार के खगड़िया जिले में लोग तब हैरान हो गए जब सड़क पर लोगों को एक ऐसी बस दिखाई दी जो कि एकदम वंदे भारत ट्रेन के आकार में दिख रही थी। इस बस को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कहा कि वाह क्या बात है आज वंदे भारत बस में चढ़ने का मौका मिल गया।

सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रिया (Social Media Reactions)

वहीं सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। लोग ऐसे ऐसे कमेंट कर रहे हैं जिसे पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। लोग इस बस के साथ सेल्फी लेते भी दिखे। कई लोग रील्स बनाते भी दिखे।

जयंत कुमार रॉय नाम के यूजर ने लिखा कि Engineers को सलाम तो वहीं पारस नाथ राय नाम के यूजर ने लिखा कि जय बिहार और जय बिहार की इंजीनियरिंग। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह क्रिएशन सिर्फ बिहार में देखने को मिल सकता है।

एक यूजर ने लिखा कि क्या क्या देखना पड़ रहा है। अच्छा हुआ मैं अंधा हूं। कई लोगों ने तो इसका किराया जानना चाहा। एक यूजर ने लिखा कि यह आइडिया बिहार से बाहर नहीं जाना चाहिए।

अविनाश मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं टैलेंट जो कि बिहार के बाहर नहीं जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा इ बिहार बा हो...। एक यूजर ने लिखा कि हम खगड़िया वाले कुछ भी कर सकते हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement