बिहार के वैशाली जिले में हुए नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

NOI डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। बिहार के वैशाली जिले में हुए नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमें भारी जनहानि हुई।

इस हृदयविदारक दुर्घटना पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई है। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बिहार के जनपद वैशाली में नाव दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

बिहार के जनपद वैशाली में नाव दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement