कानपुर की बंद मिलों से करोड़ों का लोहा चोरी, फर्जी ई-वे बिल से हो रही टैक्स चोरी
NOI, कानपुर। कानपुर शहर का गौरव रहीं सरकारी कपड़ा मिलें बंद तो हैं ही, उनके अंदर मौजूद कीमती मशीनें और लोहा भी चोरी हो रहा है। इ
से ठिकाने लगाने के लिए फर्जी कंपनियां बनाई गई हैं और उन्हीं के नाम से फर्जी ई-वे बिल बनाकर इसे हरियाणा और पंजाब में बेच दिया जाता है। यानी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की भी चोरी हो रही है। खेल के पीछे बड़ा गिरोह सक्रिय है।
इसके सदस्य सार्वजनिक संपत्तियों के साथ ही बड़े प्रतिष्ठानों और घरों के सामने से भी चोरी करते हैं। पुलिस ने रविवार आधी रात के बाद राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) के साथ मिलकर कानपुर और उन्नाव स्थित कबाड़ गोदामों में छापेमारी शुरू की है। चोरी कितनी और कहां हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन जल्द बड़ा पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस के मुताबिक गिरोह में गिरोह में कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कबाड़ का बड़ा काम करने वाला एक गिरोह बंद पड़ी मिलों में मशीनों और उनकी इमारतों में लगा लोहा चुराने का काम लंबे समय से कर रहा है। कबाड़ बीनने के नाम पर लोगों के घरों के बाहर और सार्वजनिक संपत्तियों में लगा लोहा भी चुराया जाता है।
रातोंरात पूरा माल कानपुर और उन्नाव के बाहरी इलाकों में बने करीब एक दर्जन गोदामों में पहुंचा दिया जाता है। वहां से लोहे को ट्रकों से आगरा की फाउंड्रियों और हरियाणा व पंजाब में स्टील बनाने वाली फैक्ट्रियों में पहुंचाया जाता है। कबाड़ का काम करने के नाम पर तमाम फर्जी कंपनियां खोली गई हैं। यानी टैक्स चोरी और फिर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) भी हड़पने का खेल होता है।
पुलिस ने कुछ नाम और गोदाम चिह्नित कर लिए हैं। गिरोह को पकड़ने के लिए कानपुर में नौबस्ता, चकेरी व जाजमऊ स्थित कबाड़ गोदामों के अलावा उन्नाव में शुक्लागंज के आगे स्थित कुछ कबाड़ के गोदामों पर छापेमारी की है।
बंद हैं 11 मिलें
शहर में ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन (बीआइसी) और राष्ट्रीय वस्त्र निगम (एनटीसी) की 11 मिलें करीब 21 वर्षों से बंद हैं। इनमें म्योर मिल, न्यू विक्टोरिया मिल, स्वदेशी काटन मिल, अथर्टन मिल और लक्ष्मी रतन काटन मिल एनटीसी के अधीन हैं। जबकि बीआइसी के पास लाल इमली, कानपुर टेक्सटाइल, एल्गिन नंबर एक, एल्गिन नंबर दो और ब्रश वेयर मिलें हैं। एक कंपनी टेनरी व फुटवियर कारपोरेशन (टैफ्को) की है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments