NOI ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की दुर्दशा को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

साथ ही राज्यपाल से कहा है कि वह जनहित में इस मामले को तत्काल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संज्ञान में लाएं।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि 4,200 करोड़ रुपये की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन के छह ही दिन बाद ही धंसने लगा है। बड़े गड्ढे बन गए हैं।

जल निकासी की खराब व्यवस्था, पुलों के हिस्सों और क्रैश बैरियर में दरार तथा मरम्मत के बाद फिर एक्सप्रेसवे के खराब होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। निर्माण करने वाली ठेकेदार कंपनी भाजपा के राज्यसभा सांसद के भाई से जुड़ी हुई है, इसलिए उसको बचाए जाने पर पूरा जोर लगाया जा रहा है।

उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री से स्वतंत्र तकनीकी जांच, निर्माण की गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कराने का आग्रह करें।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement