17 August Ka Mausam: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट
NOI डेस्क, लखनऊ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, मानसून ट्रफ के पश्चिमी छोर के अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसकने और वायुमंडल के निचले व मध्य स्तरों में बने साइक्लोन सर्कुलेशन के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के खीरी में सर्वाधिक 19 सेमी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 16 सेमी बारिश दर्ज की गई।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल
गोरखपुर, आजमगढ़ और वाराणसी समेत कई जिलों में 16 से 22 अगस्त के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 16 से 18 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जबकि 19 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कब तक होगी बारिश
अलीगढ़, मेरठ और सहारनपुर समेत कई जिलो में 16 और 17 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश और भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 18 अगस्त को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
किसानों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों, विशेष रूप से निचले इलाकों में जलभराव न होने दें और अरहर, दालों, तिलहन व सब्जियों के खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की तुरंत व्यवस्था करें। इसके अलावा, बैंगन, मिर्च, अगेती फूलगोभी की नर्सरी और भिंडी व कद्दूवर्गीय फसलों की बुआई तभी करें जब खेत की स्थिति अनुकूल हो।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments