लखनऊ में अवैध डेयरी हटाने गई नगर निगम की टीम पर पथराव, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई कर्मचारी घायल
NOI संवाददाता, लखनऊ। पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
लोगों ने टीम पर पथराव करने के साथ ही तीन सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस बल की मौजूदगी में 18 भैंसों को पकड़कर ठाकुरगंज कांजी हाउस में भेजा गया।
नगर निगम की टीम रविवार सुबह पुलिस बल के साथ पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी लेकिन पशु पालकों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से भगदड़ मच गई। पथराव में नगर निगम के तीन सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई कर्मचारियों को चोटें आईं।
नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि पथराव से नगर निगम के सरकारी वाहन संख्या यूपी 32 डब्ल्यू एन 6007, यूपी 32 टीएन 7337 एवं यूपी 32 एनएन 2215 के आगे के शीशे टूट गए।
लगातार किए गए पथराव में नगर निगम के कई कर्मचारियों के पीठ एवं पैरों पर चोटें आईं। घटना के संबंध में प्रभारी पशु कल्याण, जोन-छह अवधेश कुमार की ओर से थाना पारा में तहरीर दी गई।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments