NOI सहयोगी, बिठूर(कानपुर)। सावन के तीसरे सोमवार को बिठूर के गुदारा घाट में गंगा स्नान के दौरान दो मौसेरे भाइयों की डूब गए। सूचना पर पहुंचे, जल पुलिस और गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

चकरपुर मंडी निवासी अभिषेक सोनकर अपने चचेरे भाई 16 वर्षीय आशिक सोनकर और मौसेरे भाई 18 वर्षीय सतीश सोनकर के साथ बाइक से गंगा स्नान करने बिठूर आया था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे तीनों गुदारा घाट पहुंचे।

स्नान के दौरान सतीश और आशिक चेतावनी के लिए लगाई गई रस्सी पार कर गहरे पानी में चले गए तेज बहाव में जाने से बहकर डूब गए मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त एस एम कासिम आबिदी ने पी ए सी फ्लड की टीम लगाई लेकिन अभी तक दोनो का पता नही चला है तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी बिठूर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि चेतावनी रस्सी पार कर स्नान करने के दौरान हादसा हुआ। जल पुलिस और गोताखोर दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं स्वजनो को सूचना दे दी गई है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement