Kanpur Swine Flu Alert: कानपुर में H1N1 की दस्तक, पहला मरीज गंभीर, भूलकर भी इन लक्षणें को न करें नजरअंदाज
NOI संवाददाता, कानपुर। डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। निजी पैथोलाजी में 55 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सांस लेने में दिक्कत व सीने में तेज दर्द के गंभीर लक्षण मिलने पर उन्हें एलएलआर अस्पताल में मैटरनिटी ब्लाक में बने इन्फ्लूएंजा वार्ड के वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
डाक्टरों का कहना है कि लक्षण होने की वजह से प्रोटोकाल के हिसाब से इलाज शुरू कर दिया गया है। दोबारा जांच कराई जा रही है, तभी पुष्टि हो सकेगी कि स्वाइन फ्लू का संक्रमण है या नहीं। एलएलआर के प्रमुख अधीक्षक प्रो. सौरभ अग्रवाल का कहना है कि मरीज के पास जो रिपोर्ट है, उसमें संक्रमण जिक्र है। माइक्रोबायोलाजी विभाग में जांच कराई गई है। तब तक लक्षणों के आधार पर इलाज शुरू किया गया है।
विशेष वार्ड में डाक्टर व नर्स की प्रशिक्षित व कोविड में काम कर चुकी टीम को लगाया गया है। उधर, तीमारदारों ने बताया कि कई दिन से ग्रामीण क्षेत्र में बने निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो वहां से एलएलआर रेफर किया।
स्टाफ का वैक्सीनेशन शुरू
चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक प्रो. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए पैरामेडिकल स्टाफ का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 25 पैरामेडिकल स्टाफ को वैक्सीन लगाई है। चिकित्सालय की पैथोलॉजी में अलग से लक्षण युक्त मरीजों की सैंपलिंग की व्यवस्था की गई है।
हेल्प डेस्क सक्रिय
स्वाइन फ्लू ओपीडी के साथ अब हेल्प डेस्क को भी सक्रिय कर दिया गया है। जो लक्षण युक्त मरीज की इलाज में मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अभी तक 20 बेड सुरक्षित किए गए हैं। जबकि गंभीर मरीजों के लिए छह वेंटीलेटर लगाए गए हैं। इस पर ही कानपुर देहात के गंभीर लक्षण युक्त मरीज का इलाज किया जा रहा है।
20 बेड रिजर्व में
उन्होंने बताया कि मैटरनिटी ब्लॉक के चौथे स्थल पर 20 बेड रिजर्व पर रखे गए हैं। अगर मामले बढ़ेंगे तो वहां के लिए भी पैरामेडिकल और डॉक्टरों की टीम को लगाकर प्राथमिकता पर इलाज किया जाएगा। सभी डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है की ओपीडी में बीपी शुगर लिवर किडनी के मरीजों में अगर वायरल जैसे लक्षण दिखते हैं तो उनकी आरटी पीसीआर जांच कराई जाए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments