NOI डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के मौसम में व्यापक बदलाव देखा जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 11 सेमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में 7 सेमी भारी बारिश दर्ज की गई है।

कैसा रहेगा पश्चिमी यूपी का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 से 6 सितंबर के दौरान मेरठ, सहारनपुर, बागपत और बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।

ऐसा रहेगा पूर्वी यूपी का मौसम

5 से 8 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मीरजापुर, सुलतानपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में भी गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।

किसानों के लिए एडवाइजरी

बारिश और संभावित जलभराव को देखते हुए विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अरहर, दाल, तिलहन, हल्दी, अदरक और सब्जियों की फसलों के खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने का उचित प्रबंध करें।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement