शिक्षक दिवस कार्यक्रम में अखिलेश यादव, बोले- हमारी सरकार आने पर खुलेंगे बंद हुए 26 हजार स्कूल
NOI डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को शिक्षक दिवस पर लखनऊ में बड़ा बयान दिया है। राजधानी के लखनऊ पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मर्जर के नाम पर बंद सभी 26 हजार सरकारी स्कूलों को फिर से खोल कर बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को बड़ी राहत दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह के स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पहुंचे और बच्चों का दर्द समझा। अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक ही समाज को सही रास्ते पर ले जाते हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार तो सरकारी पाठशालाएं और विद्यालय बंद कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह तो देश के भविष्य के साथ ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उन सभी 26 हजार सरकारी स्कूलों को फिर से खोला जाएगा, जिनको मर्जर के नाम पर बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि मर्जर के नाम पर स्कूलों को बंद करना एक बड़ी साजिश है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी शिक्षक थे। वह शिक्षकों के साथ ही बच्चों का दर्द भलीभांति समझते थे। उनका ही प्रयास था कि सरकारी स्कूल बड़ी संख्या में खोले गये। हर ग्राम सभा में एक सरकारी स्कूल खोलने का लक्ष्य वहां के दर बच्चे को शिक्षित करने का था, लेकिन अब तो उनको बंद किया जा रहा है।
स्कूल की तस्वीर ली तो जेल जाना पड़ेगा
अखिलेश यादव ने कहा कि आज तो आप प्राइमरी स्कूल की तस्वीर नहीं ले सकते। आप स्कूल में जाकर शिक्षक से अपने बच्चे की प्रगति नहीं जान सकते। स्कूल की तस्वीर ली तो जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में तो अंग्रेजों ने भी पढ़ाई पर मुकदमे नहीं कराए, लेकिन ये लोग तो उनसे भी बड़े हैं। बच्चा पढ़ा लिखा होगा तो सवाल करेगा, ये रूढ़िवादी लोग शिक्षा के खिलाफ हैं।
दूसरे धर्मों का सम्मान न करने वाले सनातनी नहीं
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर कहा कि वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों। एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है। वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है... सच्चा सनातनी सौहर्द पसंद लोग हैं। भाजपा तो वही है, जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया था।
सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी
सौहार्द सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भगवान प्रभु श्री राम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए। चढ़ावे की चोरी में ये लोग पकड़े गए। SIT बनाकर जेल भेजने वाली बात से इनका सब कुछ छिन गया। जनता जान गई है कि ये किस तरह के लोग हैं इसलिए वे इसे सांप्रदायिक एंगल दे रहे हैं। क्या हाई कोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था। क्या अपील के लिए वे लोग सुप्रीम कोर्ट में नहीं जा सकते थे। अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है जिससे अगली कोर्ट में उन्हें न्याय ना मिल जाए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments