लखनऊ विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 8 कर्मचारी होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एलडीए आठ कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करेगा, जिन पर रिश्वत लेने और अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप हैं।
NOI संवाददाता, लखनऊ। एलडीए के अधिकारी व कर्मचारियों पर लगातार रिश्वत लेकर कार्य करने के आरोप लगते रहे हैं। विजिलेंस टीम कुछ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर चुकी है तो अन्य कई पर धन मांगने की शिकायतें रह-रहकर सामने आई हैं। इसके अलावा अफसरों को ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की जानकारी दी गई है, जो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।
एलडीए की ओर से बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को ब्लैकमेलिंग करने वाले शिकायतकर्ताओं की सूची भेजी गई है साथ ही ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की निगरानी तेज कर दी गई है, जो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, अवैध धन लेने वाले आठ कर्मचारियों को एलडीए जल्द ही अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर देगा।
विभूतिखंड में बनेंगी वाहनाें की पार्किंग
एलडीए विभूतिखंड में करीब 1000 दोपहिया व चार पहिया वाहनों को खड़ा करने की पार्किंग तैयार कराएगा। इधर लगातार सड़क पर वाहनों के खड़ा करने की शिकायतें मिल रही हैं ऐसे में प्राधिकरण ने पार्किंग का जल्द शुरू कराने का निर्णय लिया है।
चिनहट व बीकेटी में आठ अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एलडीए ने बुधवार को चिनहट व बीकेटी क्षेत्र में अभियान चलाकर 45 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही आठ अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन जोन-एक के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया, चिनहट के ग्राम-मेहोरा में मोहन, राज, धर्मवीर, राजवीर, विजय कुमार, ओमप्रकाश व अन्य 35 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही छह अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।
एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध विहित न्यायालय ने ध्वस्त करने का आदेश दिया था। प्रवर्तन जोन-चार के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया, बीकेटी के ग्राम-इंदौराबाग व ग्राम-रामपुर देवरई में प्रज्जवल सिंह चौहान, कृष्ण कुमार अग्रवाल व अन्य 10 बीघे में अवैध प्लाटिंग कर रहे थे, उसे ध्वस्त किया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments