उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को 13 अक्टूबर तक खान एकेडमी के STEM कार्यक्रम में पंजीकरण कराना होगा।

NOI  ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों का ज्ञान (खान) एकेडमी के स्टेम गुणवत्ता कार्यक्रम में पंजीकरण 13 अक्टूबर तक पूरा करना होगा।

इसके तहत विद्यार्थियों को हर महीने गणित के चार और विज्ञान के चार कौशलों में दक्षता हासिल करनी होगी। इसके लिए स्कूलों में दोनों विषयों के एक-एक कालांश में कंप्यूटर लैब या स्मार्ट क्लास के माध्यम से अभ्यास कराया जाएगा।

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के राज्य परियोजना कार्यालय के अनुसार, सितंबर तक इस कार्यक्रम में 3,23,174 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका था। इनमें से 1,62,383 विद्यार्थी सक्रिय थे। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के विषयों को समझने तथा सवालों को हल करने में दक्ष बनाना है।

शिक्षकों को शैक्षिक पंचांग के अनुसार हर महीने विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए डिजिटल सामग्री उपलब्ध करानी होगी। सत्र के अंत तक प्रत्येक विद्यार्थी को गणित और विज्ञान के 36-36 कौशलों में दक्षता हासिल करनी होगी।

शिक्षक डैशबोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति देखेंगे। जिन विद्यार्थियों की प्रगति कमजोर होगी, उन्हें अतिरिक्त मदद दी जाएगी। शिक्षकों, जिला समन्वयकों और नामित नोडल शिक्षकों को कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए ऑनलाइन कार्यशालाएं भी शुरू कर दी गई हैं।

प्रधानाचार्यों को खान एकेडमी के नोडल शिक्षक का नाम, विद्यार्थियों के पंजीकरण और अभ्यास के लिए निर्धारित जानकारी 15 अक्टूबर तक देनी होगी।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement