विश्व विरासत सप्ताह के अवसर पर लखनऊ के ऐतिहासिक स्मारकों में मुफ्त प्रवेश दिया गया, जिससे पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने द रेजीडेंसी में 1857 की क्रांति पर एक विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की।

NOI  संवाददाता, लखनऊ। पुरानी इमारतों की दीवारें भी अपने भीतर इतिहास के कई किस्से समेटे होती हैं। जरूरत होती है तो बस उन्हें करीब से देखने और समझने की। गुरुवार को विश्व विरासत सप्ताह की शुरुआत पर शहर के ऐतिहासिक स्मारकों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की ओर से शहर के संरक्षित स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क किए जाने से काफी लोग पहुंचे।

कैसरबाग स्थित द रेजीडेंसी में पहुंचे पर्यटकों ने परिसर की पुरानी इमारतों और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी यादों को करीब से देखा। यहां स्थित 1857 मेमोरियल म्यूजियम में भी प्रवेश नि:शुल्क रहा। इस मौके पर एएसआई, लखनऊ मंडल की ओर से 1857 की क्रांति पर विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें अवध के स्वतंत्रता संग्राम, क्रांतिकारियों और ऐतिहासिक स्मारकों की तस्वीरों के जरिए उस दौर की कहानी दिखाई गई।

प्रदर्शनी का उद्घाटन पुरातत्वविद् प्रो. केके थपलियाल और एएसआइ के अपर महानिदेशक (संरक्षण) जान्हवीज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता और विरासत भ्रमण में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आराध्या यादव प्रथम, अभिरथ सिंह चौहान द्वितीय और आन्या शर्मा तृतीय रहीं। प्रदर्शनी 25 नवंबर तक चलेगी।

रेजीडेंसी के अलावा दिलकुशा कोठी, सिकंदर बाग, मुशीर जादी का मकबरा, सआदत अली खान का मकबरा और नादान महल में भी मुफ्त प्रवेश मिला। शुक्रवार से सामान्य टिकट व्यवस्था फिर लागू हो रहेगी।

यह तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement