CM Yogi Adityanath Mother Death: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर इसको पोस्ट किया। 

NOI  डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड में निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर इसको पोस्ट किया। इसके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शोक व्यक्त किया है।

बपपा अध्यक्ष मायावती ने पोस्ट किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गांव में निधन हो जाने की खबर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

पंकज चौधरी ने लिखा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का स्वर्गवास अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परम पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है।

मां का जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी संभव नहीं। दुःख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीहरि जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।


0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement