कानपुर में कर्नल के पिता ने जहर खाकर दी जान, पुलिस ने अवसाद को बताया आत्महत्या का कारण
कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र में अवसादग्रस्त कर्नल के 82 वर्षीय पिता ओमप्रकाश सचान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
NOI संवाददाता, कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र में अवसाद में चल रहे कर्नल के पिता जहर पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें एलएलआर अस्पताल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह तीन साल से अपने छोटे बेटे और बहू के पास सीएसए परिसर में रह रहे थे।
किदवई नगर साइट-एक में रहने वाले डॉ. रवि सचान उन्नाव की मगरायर सीएचसी में तैनात हैं जबकि उनकी पत्नी डॉ. अर्चना सीएसए में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। डॉ. रवि ने बताया कि उनके 82 वर्षीय पिता ओमप्रकाश सचान कई साल से अवसाद में चल रहे थे उनका मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि पिता तीन साल से उनके पास ही रह रहे थे। इससे पहले वह अपने बड़े बेटे कर्नल सुनील सचान के पास रहते थे जो वर्तमान में मध्य प्रदेश के सागर जिले में तैनात हैं। उनकी मां रानीदेवी का तीन साल पहले निधन हो चुका है।
डॉ. रवि ने बताया कि गुरुवार शाम पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर उन्हें एलएलआर अस्पतल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नवाबगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ने अवसाद के चलते आत्महत्या की है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!