बसपा ने बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू को घोषित किया प्रत्याशी, मंडल की अन्य सीटों के भी प्रत्याशी तय
BSP Declared Candidates For UP Assembly Election: बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अयोध्या सहित आसपास के जिलों के प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया।
NOI संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भी बहुजन समाज पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति दे दी है। शुक्रवार को यहां बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अयोध्या सहित आसपास के जिलों के प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया।
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल क्षेत्र के पंडितपुर में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बीकापुर से पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई। उन्होंने बबलू को बसपा सुप्रीमो मायावती का विश्वासपात्र बताते हुए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
आकाश आनंद ने इसके साथ ही कटहरी से मरुत मिश्र, आलापुर से गौतम, अकबरपुर से मनोज कुमार वर्मा, जलालपुर से डॉ. दयाराम, सुलतानपुर जिले से इम्तियाज अहमद उर्फ गुड्डू व मदनलाल वर्मा और बाराबंकी से मोहम्मद मुबाशिर को भी चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की।
पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने बीकापुर के मौजूदा भाजपा विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उनके चिकित्सक होने का उल्लेख किया। सवाल उठाया कि जब क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यक्ति स्वयं डॉक्टर है तो क्या क्षेत्र के अस्पतालों की स्थिति बेहतर हुई है। क्या आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
महिलाओं की सुरक्षा, सरकारी विभागों में खाली पदों, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे उठाकर उन्होंने सरकार पर हमला बोला। तंज कसते हुए कहा कि इन मोर्चों पर जवाबदेही के नाम पर तीन बड़े-बड़े शून्य नजर आते हैं। उनका निशाना प्रदेश सरकार के साथ बीकापुर के मौजूदा विधायक भी रहे।
जितेंद्र सिंह बबलू वर्ष 2007 में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रह चुके हैं। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही पार्टी ने क्षेत्र में चुनावी अभियान का चेहरा स्पष्ट कर दिया है। आसपास की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक सक्रियता का संकेत दिया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने जनसभा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!