101 किलो का केक काटकर लखनऊ में मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमे भक्त
लखनऊ में श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव 101 किलो का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमकर बाबा को जन्मदिन की बधाई दी।
NOI संवाददाता, लखनऊ। घड़ी की सुई ने जैसे ही रात के 12 बजाए, बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने 101 किलो का भव्य केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान भक्तों ने फूलों की वर्षा कर बाबा को जन्मदिन की बधाई दी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री खाटू श्याम मंदिर में जन्मोत्सव के लिए भव्य पंडाल सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजा बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
श्री श्याम परिवार के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव के दूसरे दिन विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक रवि बेरीवाल ने भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। भक्त देर तक भजनों पर झूमते रहे।
वहीं, आलमबाग के चंदर नगर के सनातन धर्म मंदिर के पास श्री श्याम कार्तिक महोत्सव में बाबा का फूलों से भव्य श्रृंगार कर दरबार सजाया गया। संयोजक अनिल अग्रवाल ने बताया कि भजन संध्या में गायिका सुमिता श्रीवास्तव ने ‘सांवरे सलोने मुझे तेरा ही सहारा है’, ‘म्हारो श्याम बसे खाटू में घर’ और ‘गर जोर म्हारो चाले हीरा-मोतियां से नजर उतार दूं’ सुनाया तो भक्त भक्ति में झूम उठे।
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!