सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, नंबरों के लिए कल तक करें इंतजार : अराधना मिश्रा
Seat Sharing Samajwadi Party and Congress: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर नेताओं के बैठक पर सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन के साथ मैदान में उतर रही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पहले चरण की बातचीत सोमवार को दिल्ली में हुई। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई बैठक में 181 सीटों की सूची में से 60 सीटों पर हुई।
कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर पहली बैठक सोमवार को हुई। यह बैठक समाजवादी के समर्थन के कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के आवास हुई। जिसमें समाजवादी पार्टी के चार नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव, सांसद इकरा चौधरी व राजीव राय और समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम लाल पाल शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत के सिलसिले में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ही कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर पहुंचे।
बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक : राम गोपाल
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर नेताओं के बैठक पर सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई। एक दूसरे की बात को सुना और हम जल्द ही इस गठबंधन को आखिरी तक पूरा करके आपको जल्द बताएंगे। 2-3 दिन में हम पूरा कर लेंगे। दूसरी बैठक कल होगी।
हम लोगों ने आपस की बात की : मोना मिश्रा
सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और सपा की बैठक को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि हम लोगों ने आपस की बात की। दोनों ने अपनी बात रखी, हमने अपनी बात रखी। मैं बता दूं कि दोनों पक्षों के नेतृत्व में लगातार बात हो रही थी। मैंने पहले भी कहा था कि उनमें आपस में चर्चा हो रही है। हम लोगों ने सर्वसम्मति के साथ इस बात को रखा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर विश्वास करते हैं। हम कल फिर बैठेंगे और उसके बाद आगे देखेंगे। इसके बाद फिर हम इस चर्चा को आगे ले जाएंगे और मुश्किल से तीन-चार दिनों में सब चीजें तैयार हो जाएगी।
गठबंधन की बैठक पर भाजपा क्यों परेशान: प्रमोद
समाजवादी पार्टी के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत से पहले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुझे यह आवास दिया गया है। यह पार्टी का आवास है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे को लेकर एक बैठक हो रही है। हम आज यहां बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में मिल रहे हैं। यह तय हुआ है कि सीट-बंटवारे पर बातचीत आपसी सम्मान और स्नेह की भावना के साथ आगे बढ़ेगी। यह हमारे गठबंधन का मामला है तो फिर भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर इतनी परेशान क्यों हो रही है।
दोनों दलों ने सीटों के बंटवारे पर विचार-विमर्श करने के लिए समितियों का गठन किया है। कांग्रेस की समिति में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका वाड्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के साथ उत्तर प्रदेश विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी को शामिल किया गया है।
समाजवादी पार्टी ने बैठक के लिए रविवार को चार सदस्यीय समिति गठित की है। इसके मुखिया समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव हैं। इस समिति के सदस्य सपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा हसन को रखा है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!