मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर आजम खान की रिहाई के बाद उनसे मुलाकात न करने और मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आमंत्रित न करने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश के अपने पिता-चाचा को महत्व न देने का हवाला देते हुए सपा के एम-वाई समीकरण पर भी टिप्पणी की और अखिलेश को आजम खान से सतर्क रहने की सलाह दी।

NOI  टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि आजम खान कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आए हैं, लेकिन उनके बाहर आने से अखिलेश यादव को कोई खास खुशी नहीं हुई। न उन्होंने आजम खान से दुआ-सलाम की और न ही मुलाकात की। यहां तक कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भी आजम को लखनऊ आमंत्रित नहीं किया गया।

'अपने पिता और सगे चाचा को महत्व नहीं दिया'

राजभर ने कहा कि अखिलेश ने जब अपने पिता और सगे चाचा को महत्व नहीं दिया तो आजम खान को क्या महत्व देंगे। उन्होंने सपा के एम-वाई समीकरण पर कहा कि जिसे अखिलेश भाईचारा कहते हैं, उसमें भाई के रूप में उनके अपने लोग स्थायी हैं, जबकि 'चारा' का चेहरा बदलता रहता है। कभी आजम खान थे, अब कोई और है।

अखिलेश को सतर्क रहने की सलाह दी

राजभर ने कहा कि अखिलेश को लगने लगा है कि आजम खान अब 'दग चुकी गोली' हैं। आजम खान कभी सैफई सिंडिकेट के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राजनीतिक अंडरवर्ल्ड संभालते थे, लेकिन अब उनकी स्थिति बदल गई है। राजभर ने आजम खान के कथित 'बिकने को तैयार' वाले बयान का जिक्र कर अखिलेश को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आजम खान को खरीदने के लिए बाजार में दाढ़ी और मूंछ वाले लोग पहले से ही घूम रहे हैं।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement