SP-Congress Alliance Dispute: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के अपसेट होने के बाद समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भी नाराजगी सामने आ रही है।

NOI  डेस्क, लखनऊ।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गुरुवार को लखनऊ में प्रस्तावित संविधान बचाओ यात्रा की तैयारी को लेकर लखनऊ में जुटे पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की सीटों के बंटवारे को लेकर फायर हैं। सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद के बाद अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम  का गुस्से वाला बयान सामने आया है।

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की सीटों की संख्या पर बात फाइनल होने से पहले ही सपा की उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सीटों की घोषणा कभी भी की जा सकती है, लेकिन समाजवादी पार्टी को मौजूदा परिस्थितियों में इससे बचना चाहिए था।

उन्होंने इसे समाजवादी पार्टी का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताते हुए कहा कि जब दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है, तो उम्मीदवारों की सूची क्यों जारी की गई। गौतम ने समाजवादी पार्टी की ओर से पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी किए जाने पर सवाल उठाए हैं।

गौतम ने कहा कि गठबंधन को लेकर 26 सीटों जैसी कोई बात नहीं है, दोनों दलों के बीच अभी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। बातचीत अंतिम रूप लेने के बाद ही सभी को इसकी जानकारी देने की बात हुई थी, लेकिन मीडिया के माध्यम से पता चला कि कांग्रेस को सिर्फ 26 सीट दी जा रही है।

कांग्रेस नेता ने गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हो, लेकिन यह सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां तानाशाही नहीं चलती है। सीट के बंटवारे में सिर्फ तीन डिजिट में ही बात बनेगी।

राजेंद्र पाल गौतम ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि समाजवादी पार्टी गठबंधन करना चाहती है या नहीं। कांग्रेस की इच्छा है कि दोनों दलों के बीच सम्मान के साथ गठबंधन हो। इसके साथ ही गौतम ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी नाराजगी अपनी जगह सही है।

वह उस क्षेत्र के सांसद हैं, जहां से समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। इसके साथ ही मसूद कांग्रेस की उस पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य हैं, जिसे सीटों की संख्या और प्रत्याशी के नाम को तय करना है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement