बॉलीवुड अभिनेता सनी कौशल अपनी आगामी वेबसीरीज 'बाराबंकी' की शूटिंग के लिए कानपुर में ई-रिक्शे में घूमते दिखे। बिपाशा बसु भी इस पीरियड वेबसीरीज में नजर आएंगी और दस दिन बाद कानपुर में शूटिंग में शामिल होंगी।

NOI  संवाददाता, कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता सनी कौशल मंगलवार को गांधी नगर में ई-रिक्शे में सफर करते नजर आए। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब दिखे। दरअसल, वह अपनी आगामी वेबसीरीज ‘बाराबंकी’ की शूटिंग के लिए शहर पहुंचे थे। गांधी नगर के अलवा पुराने एयरपोर्ट पर भी वेबसीरीज की शूटिंग की गई।

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली वेबसीरीज में बिपाशा बसु भी नजर आएंगी। लाइन प्रोड्यूसर मो. रिजवान अख्तर ने बताया कि यह एक पीरियड वेब सीरीज है। इसकी शूटिंग कानपुर के अलावा लखनऊ और बाराबंकी में भी होनी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बिपाशा बसु के सीन भी शूट होने थे, लेकिन वह किन्हीं कारणों वश नहीं आ सकीं।

दस दिन बाद धनकुट्टी में होगी शूटिंग, आएंगी बिपाशा

मो. रिजवान ने बताया कि कानपुर में पहले दो दिन की शूटिंग होनी थी, लेकिन उसे एक दिन में पूरा कर लिया गया है। अब दस दिन बाद फिर से शहर नें शूटिंग होगी। इस दौरान आनंद बाग और धनकुट्टी में सीन फिल्माए जाएंगे। इस दौरान बिपाशा बासु के आने की पूरी उम्मीद है।

स्थानीय प्रतिभाओं को मिल रहा मौका

वेबसीरीज में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जा रहा है। वेबसीरीज में शहर के सलमान अख्तर, अजय त्रिपाठी और अनुराग शुक्ला सहिता कई कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement