यूपी विधानसभा चुनाव 2027, संविधान दिवस पर कल समाजवादी पार्टी जारी करेगी अपना घोषणा पत्र
Samajwadi Party Will Release Manifesto On Constitution Day: समाजवादी पार्टी गुरुवार को तीन बजे अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करेगी। जानें कि सपा के घोषणापत्र में क्या-क्या खास हो सकता है।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की सीटों की संख्या को लेकर मचे बवाल के बीच समाजवादी पार्टी अगले कदम की ओर बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी संविधान दिवस पर गुरुवार 26 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को मेनिफेस्टो जारी करने जा रही है। पार्टी का जन-मन घोषणापत्र तीन श्रेणियों में होगा। बताया जा रहा है कि इसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ-साथ आम जनता के मुद्दों फोकस रहेगा।
तीन अलग-अलग श्रेणियों में घोषणापत्र
समाजवादी पार्टी का 'जन-मन घोषणापत्र' तीन श्रेणियों में होगा। इस घोषणापत्र को 'जन-मन घोषणापत्र' और 'सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया गया है। यह मुख्य रूप से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ-साथ आम जनता के मुद्दों पर केंद्रित होगा। इसके तीन स्तर तय हैं। राज्य-स्तरीय घोषणापत्र, जिला-स्तरीय घोषणापत्र और राजधानी लखनऊ का घोषणा पत्र। जन-मन घोषणापत्र, 27 का संकल्प, PDA का प्रणपत्र।
राज्य-स्तरीय घोषणापत्र: पूरे उत्तर प्रदेश के लिए मुख्य विजन और बड़े चुनावी वादे।
जिला-स्तरीय घोषणापत्र: प्रदेश के सभी 75 जिलों की स्थानीय समस्याओं, विकास और जरूरतों पर केंद्रित अलग-अलग घोषणापत्र।
राजधानी (लखनऊ) के लिए विशेष घोषणापत्र: लखनऊ के शहरी विकास, बुनियादी ढांचे और स्थानीय मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक विशेष घोषणापत्र।
लखनऊ के लिए होगा खास वादा
लखनऊ के लिए ट्रैफिक जाम से मुक्ति का वादा भी होगा। नए फ्लाईओवर ब्रिज, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा का वादा होगा। इस घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 40,000 रुपये सालाना घोषणा होगी, पात्र कौन होगा इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी। युवाओं के लिए भी अहम घोषणा होंगी।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!