इटावा में तेज रफ्तार एक बार फिर बनी यात्रियों की जान जाने का कारण | न्यूज़ आउटलुक
इटावा, NOI : इटावा में तेज रफ्तार एक बार फिर यात्रियों की जान जाने का कारण बन गई। शुक्रवार को तड़के कानपुर से आगरा जा रही बस से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि यात्री सकपका गए। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि 36 यात्री घायल हो गए। इनमें से छह की हालत बेहद नाजुक होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।
आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरारी के पास हादसे का शिकार हो गई। चालक की बेलगाम गति हादसे की वजह मानी जा रही है। यात्रियों में चीखपुकार मचने पर ग्रामीण आए और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को जानकारी दी। सभी को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां पर छह लोग ऐसे निकले तो जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे, इस पर डाक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद चालक मुनेंद्र सिंह भाग निकला।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments