NOI सहयोगी, कानपुर। कल्याणपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने छोटे भाई की होने वाली सास को कपड़े खरीदने के बहाने बुलाया, नशीला पदार्थ मिला कोल्डड्रिंक पिलाई और दुष्कर्म के समय अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की घटना को अंजाम दिया, फिलहाल युवक को पुलिस ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह डेढ़ माह से ज्यादा समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

मूलरूप से कानपुर देहात के मंगलपुर निवासी दीप पाल उर्फ दीपू कल्याणपुर के आवास विकास एक में किराए के मकान में रहता है। अप्रैल में दीपू के छोटे भाई की शादी बिल्हौर में तय हुई थी। 24 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी बीच शादी से पहले 17 अप्रैल को दीपू ने छोटे भाई की होने वाली सास को सीसामऊ बाजार से कपड़े खरीदने के बहाने बुला लिया।

खरीददारी करते करते शाम हो गई तो आरोपित दीपू ने सास से रात में कमरे में रुक जाने का आग्रह किया। जहां खाने पीने के समय आरोपित ने सास को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला पी। इसके बाद आरोपित ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।

आरोपी को पकड़ने में पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

पीड़िता सास लोक लाज और बेटी के रिश्ते, नई रिश्तेदारी की वजह से चुप रही। लेकिन बाद में आरोपित उसे ब्लैकमेल कर बार-बार कमरे में बुलाने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने मई माह की शुरुआत में कल्याणपुर थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इधर मुकदमें की भनक लगते ही आरोपित फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपित की तलाश में दिल्ली, भोपाल, कानपुर देहात समेत कई जिलों की खाक छानी। आरोपित बार-बार लोकेशन बदल रहा था। करीब डेढ़ माह से वह जान बूझकर नई-नई जगह पर जाता और मोबाइल फोन चालू कर लेता था और फिर कुछ समय बाद बंद कर फरार हो जाता था।

इस तरह से वह काफी समय से पुलिस को झका रहा था। इसी बीच गुरुवार भोर पहर पुलिस को आरोपित की लोकेशन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसे सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त थाना प्रभारी रइस अहमद ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।उसे जेल भेजा जायेगा।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement